ग्वालियर-प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी आंगनबाड़ी के बच्चों के पोषण आहार को बेचे जाने के मामलों से दुखी हैं। ग्वालियर में गोला का मंदिर स्थित दीनारपुर मंडी रोड पर आंगनबाड़ियों की मिक्स खिचड़ी बेचे जाने का भंडाफोड़ होने पर भी केस दबा दिया गया। विभाग ने बस दिखावे के लिए गोला का मंदिर थाने में आवेदन दिया और फिर पीछे हट गया।
28 मार्च 2019ः खुलासा,छापा और शिकायत फिर चुप
1-जय बालाजी ट्रेडर्
दीनारपुर मंडी रोड पर जय बालाजी ट्रेडर्स नाम से गेहूं व अन्य अनाज के कारोबार है। पत्रकार ने यहां पशुओं के लिए आहार खरीदने की बात की तो वहां मौजूद लडके ने बोरा खोला और 500-500 ग्राम के मिक्स खिचड़ी के पैकेट दिखाए। पैकेट पर मप्र शासन का लोगो, फिर महिला एवं बाल विकास विभाग और पूरक पोषण आहार खिचड़ी मिक्स लिखा हुआ था। यह आंगनबाड़ियों की ओर से बच्चों को दिए जाने वाले ही खिचड़ी के सरकारी सप्लाई के पैकेट थे। लड़के ने 11 रुपए किलो में रोज बेचने आने वालों से माल खरीदना बताया और भाव 12 रुपए प्रति किलो बताया। जितना माल चाहिए उतना मंगवाने का दावा किया गया।
-अशोक अग्रवाल फर्म-नारायण विहार कॉलोनी के गेट के अंदर घुसते ही अशोक अग्रवाल नाम से अनाज कारोबारी का प्रतिष्ठान है। यहां पत्रकार ने आंगनबाड़ी के मिक्स खिचड़ी की पशुओं को देने के लिए मांग की। श्री अग्रवाल ने कहा कि कुछ ही दूरी पर दूसरी दुकान है जहां बेटा अमित अग्रवाल काम देखता है। जितनी क्विंटल खिचड़ी चाहिए मिल जाएगी। इसके बाद पत्रकार ने अमित का मोबाइल नंबर लेकर कॉल किया, जिसमें उसने कहा कि आंगनबाड़ी वाली खिचड़ी कितनी भी मिल जाएगी। रोज 25 किलो करीब हमारे पास आती है,जितना भी माल चाहिए मिल जाएगा।
कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बीना सहित अन्य जगह आंगनबाड़ी के आहार को बेचने वाले या खरीदने वालों दोनों पर कार्रवाई कराने में हमने देर नहीं की है। ग्वालियर का यह गोला का मंदिर क्षेत्र वाले मामले को गंभीरता से दिखवाया जाएगा,अभी तक इस मामले में ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
इमरती देवी,मंत्री,महिला एवं बाल विकास विभाग मप्र

आवेदन ही दे गए थे
गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित दीनारपुर मंडी रोड पर आंगनबाड़ी की मिक्स खिचड़ी से संबंधित आवेदन महिला एवं बाल विकास के अधिकारी थाने में दे गए थे लेकिन उसके बाद वह आए ही नहीं। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
एचएस चौहान,टीआई,गोला का मंदिर थाना
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal