Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आवारा पशुओं का सड़को पर लगता है जमावड़ा यातायात बाधित, होते है सड़क दुर्घटना।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन भाजपा सरकार द्वारा चलाया गया गोरक्षा अभियान और जिले में बजरंग दल द्वारा गोरक्षा अभियान देखरेख में की गयीं थी जो अब सपना हो गया है पूरे जिले भर में सैकड़ो की संख्या में चौराहा – गली और कस्बों में गायों को दिन रात बीच सड़क में खड़े व बैठे अक्सर देखा जा सकता है और

गौमाताओं को खाने के लिये तो कुछ नहीं मिलता है पॉलीथीन व दफ़्ती खाती रहती हैं और अकाल मृत्यु होती रहती हैं और पॉलीथीन के अलावा भारी वाहनों की टक्कर भी मौत का कारण बनती है एक सप्ताह पूर्व व आज दो गौ माताओ का सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गयी और वही दो पहिया वाहन, पैदल चलने वालों के लिये गौमाताएं दिन में कुछ कम और रात में सबसे ज्यादा घातक बनती हैं। वाहन चालकों को हार्न बजाते रहना पड़ता है लेकिन यह टस से मस नहीं होती हैं। आपस में लड़ते भिड़ते ये किसके ऊपर चढ़ जायें कुछ नही कहा नहीं जा सकता है ।

सड़कों – गलियों – चौराहों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी के प्रति नगर पालिक निगम के प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता चिंता का विषय है और कुछ महीने पहले एक कांजी हाऊस बनाया गया था जहां पर सफाई विभाग का एक वाहन आवारा पशुओं को पकड़कर जमा करता था और वहां से मवेशियों के मालिकों को अर्थदण्ड चुकता करके वापस मवेशियों को पाया जाता था लेकिन यह व्यवस्था चंद दिनों तक चली इसके बाद दम तोड़ दिया।

वही आवारा मवेशियों की समस्या शहरों के साथ ग्रामीण जन भी काफी त्रस्त है तेलगवा – विध्यनगर – बैढन – गनियारी – माजन निगाही – नवानगर – अमलोरी – भकुआर – नौगढ़ – दसौती, कचनी आदि गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि न जाने कहां से इन पशुओं को लाकर छोड़ दिया गया है इनका कौन मालिक है पता ही नही चलता है ।
*वही स्थानीय शहरवासियों ने माँग की है जिले के जिम्मेदार सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो का ध्यान कराया जाये और आने वाले समय में बड़ी दुघर्टनाओं से बचा जा सके ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...