ग्वालियर।
निगम द्वारा संचालित मार्क हॉस्पिटल गौशाला की हालात खराब है। यहां न तो गायों को चारा मिल रहा है और न ही गायों के इलाज के लिए डॉक्टर मौजूद हैं। गौशाला की बदहाली को देखते हुए कलेक्टर अनुराग चौधरी के आदेश पर अपर कलेक्टर ने उप संचालक पशुपालन विभाग को आदेशित किया है कि वह गौशाला में शाम 7 से 9 बजे तक उपस्थित रहेंगे। साथ ही रिपोर्ट प्रतिदिन कलेक्टर को भेजेंगे।
बताया था कि निगम द्वारा संचालित मार्क हॉस्पिटल की गौशाला में गायों को न तो बैठने के लिए टीनशेड है और न ही खनौटे बने हुए हैं। साथ ही वहां पर घायल और बीमार गायों की देखभाल के लिए डॉक्टर भी देखने के लिए नहीं आते हैं। साथ ही वहां पर खनौटे नहीं होने के कारण गायों को 5 से 6 इंच कीचड़ से भरी जमीन पर ही चारा डाल रहे हैं। इसके कारण वहां पर 60 प्रतिशत चारा बर्बाद हो रहा है। बारिश के मौसम में वहां पर टीनशेड नहीं होने के कारण गाय 24 घंटे गीले में ही खड़ी रहती हैं। 28 अगस्त को अपर कलेक्टर ने आदेश में लिखा है कि ग्वालियर स्थित मार्क गौशाला में गायों की उचित देखरेख एवं उपचार व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal