ग्वालियर।
सेन्ट्रल इंटर्नल एव्युएशन की 11 सदस्यीय टीम कलेक्टर अनुराग चौधरी से मुलाकात करने पहुंची और बंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपी।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि वह रिपोर्ट देखने के बाद इसकी समीक्षा करेंगे।
दरअसल सेन्ट्रल इंटर्नल एव्युएशन की 11 सदस्यीय टीम डिप्टी डायरेक्ट डॉ. भूषण एवं दिल्ली के टीबी सेल के प्रभारी डॉ निशांत के नेतृत्व में तीन दिन से ग्वालियर में डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान टीम ने डीआर टीबी सेंटर, एलपीए लैब, एआरटी सेंटर सहित जिला टीबी अस्पताल का निरीक्षण किया। पूरी रिपोर्ट तैयार करके टीम ने कलेक्टर को सौंप दी है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कलेक्टर से कहा कि आपके यहां का टीबी अस्पताल काफी बदहाल स्थिति में है, उसको सुधार की जरूरत है। साथ ही स्टाफ की भी काफी कमी है।

कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कहा कि वह रिपोर्ट देखने के बाद इसकी समीक्षा करेंगे और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal