Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अब मैं छोटों पर गाज नहीं गिराउंगी, अब बड़ों पर गिरेगी गाज-महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी

ग्वालियर। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए आने वाले खाने को मत बेचना, आए दिन जब ऐसी खबरें आती हैं तो बड़ा दुख होता है। इन बच्चों के खाने को बेचकर आने वाले पैसे से कुछ भला नहीं हो सकता है। विभाग की और हमारी बड़ी बदनामी होती है। भगवान आपको भी सब देगा, जैसे मैं मंत्री बनी और आज एक लाख रुपया मेरी तनख्वाह है। बताओ अच्छे अच्छों और पढ़े लिखों की इतनी तनख्वाह नहीं होगी तो हमें भी सब मिला।
बच्चों की आत्मा भूखी रहती है और इस छोटी उम्र में इन्हें आंगनबाड़ियों में अच्छा खाना नहीं मिलेगा तो कैसे विकास होगा। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी की यह पीड़ा बतौर मुख्य अतिथि उनके वक्तव्य में थी। वे एलएनआईपीई में 313 बाल शिक्षा केंद्रों के राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।`
कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन, महिला एवं बाल विकास के आयुक्त एमबी ओझा, विधायक मुन्नालाल गोयल, कलेक्टर अनुराग चौधरी, एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रनसिंह परमार, कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, जेडी सुरेश तोमर, डीपीओ राजीव सिंह, जिला सशक्तिरण अधिकारी शालीन शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
इस दौरान बाल शिक्षा केंद्रों में दिए जाने वाले पाठयक्रम का भी विमोचन किया गया। इससे पहले मंत्री इमरती देवी व अधिकारियों ने न्यू रेशम मिल स्थित बाल शिक्षा केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। यहां बच्चों से बात की और चॉकलेट भी दी। अटल बाल पालक के रूप में धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संध्या त्रिपाठी, हेमंत निगम और जीडी लड्डा का सम्मान हुआ।
कलेक्टर की ओर देख बोलीं मंत्री- अब बड़ों पर गिरेगी गाज
उद्बोधन के दौरान मंत्री इमरती देवी ने मुस्कुराते हुए कहा कि, अब मैं किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर जा सकती हूं, फिर मत कहना कि क्या हो गया। कलेक्टर कार्रवाई करें तो छोटों पर कार्रवाई होती है, एसपी करें तो सिपाही सस्पेंड हो जाते हैं, अब मैं छोटों पर गाज नहीं गिराउंगी। यहां मंत्री ने मंच पर पीएस, कमिश्नर और कलेक्टर की ओर देख कहा कि अब बड़ों -बड़ों पर गाज गिरेजी।
आंगनबाड़ी का खाना अच्छा नहीं, पीएस सांझा चूल्हा का प्लान करें
मंत्री इमरती देवी ने अपनी प्लानिंग को दोबारा दोहराते हुए कहा कि आंगनबाड़ियों में खाना अच्छा नहीं मिल रहा है, गिन-गिन कर रोटी व अन्य खाना दिया जाता है,यह ठीक नहीं है। पीएस और विभाग के अधिकारी अब सांझा चूल्हा यानि आंगनबाड़ी में ही खाना बनाने की प्लानिंग कर इस पर जल्द अमल करें।
कलेक्टर की घोषणाः यहां भी केंद्रों में होगी मालिश
कलेक्टर ने उद्बोधन के दौरान कहा कि ग्वालियर में भी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बेहतर विकास के लिए मालिश की व्यवस्था करेंगे। दूसरे जिलों में ऐसा हुआ है। वहीं ग्वालियर में एक-एक आंगनबाड़ी सभी विभाग प्रमुखों को गोद दी गई हैं।
अवैध उत्खननः मंत्री बोलीं-शिवराज खुद करते थे ये काम
अवैध रेत उत्खनन पर इमरती देवी बोलीं कि हमारे कोई डंपर नहीं चल रहे हैं जिनके पास डंपर है वे कराते हैं ये काम। बीजेपी और शिवराज सिंह की तो आदत ही आरोप लगाने की हो गई है। खुद सरकार में नहीं आ पाए तो कुछ भी बोलेंगे ही, ये उनका काम बन गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...