ग्वालियर
भारत विकास परिषद शाखा डबरा द्वारा धूमेश्वरधाम पर शपथ ग्रहण एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मध्यभारत उत्तर प्रांत के प्रांताध्यक्ष विनोद गर्ग के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष बसंत वाधवानी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए परिषद द्वारा सालभर किए गए कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें उपस्थित बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में शानदार प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं स्मृति चि- एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गजेन्द्र सिंह भदौरिया को अध्यक्ष, रंजीत सिंह राणा को सचिव, सुनील साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा कार्यकारिणी में राधेश्याम गुप्ता, जगदीश साहू, महेश मामा, राम श्रीवास्तव, विजय शर्मा, मोहर सिंह गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर, संजय गोयल, गगन खत्री, एलन गुप्ता, सरिता, उमेश पटसरिया, राधामोहन रोहिरा, रामू गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, पवन कुचिया, बसंत पंचारिया, मनोज मेजवानी आदि सदस्यों ने शपथ ली। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक डॉ. हेमंत मोदी, बसंत कुकरेजा, संदीप सैनिक तथा अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal