ग्वालियर- डबरा देहात थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में दो युवकों ने एक राय होकर एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो छोटे भाई को जान से मार देंगे और तुझे बदनाम कर देंगे। युवकों द्वारा बार-बार दी जा रही धमकी से परेशान किशोरी ने परिजनों से शिकायत की। थाने पहुंचकर दोनों आरोपितों के खिलाफ फरियादिया ने शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता शहर में अपने भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी और उसके माता-पिता शिवपुरी में रहते हैं। शनिवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप रावत और बंटी रावत ने विगत दिनों कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। दोनों ने मिलकर मुझे धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह छोटे भाई को जान से मार देंगे। दोनों लोगों द्वारा दी जा रही बार-बार धमकी से परेशान होकर युवती बीते दिनों अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर परिजन डबरा पहुंचे और शनिवार को अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 328, 450, 341, 506 भादंवि और 3/4,5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal