Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

14 साल तक जांच को क्यों रखा लंबित, आईजी व एसपी कार्रवाई कर ब्योरा पेश करें: कोर्ट

ग्वालियर।
अपर सत्र न्यायालय ने पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक से पूछा है कि धोखाधड़ी मामले की जांच 14 साल तक क्यों लंबित रखी गई। फरार आरोपित के संबंध में न कोई सूचना पेश की, न चालान लाया गया। मामले की जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें।
15 जून 2005 को इंदरगंज थाने में एक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। यूको बैंक से रमेश शर्मा के नाम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एक ड्राफ्ट क्लीयरेंस के लिए प्राप्त हुआ है। यह ड्राफ्ट देखने में संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। यूको बैंक से ड्राफ्ट की जानकारी मांगी गई। दोनों बैंक की पड़ताल में सामने आया कि राशि में फेरबदल किया गया है और बैंक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने अशोक अहिरवार व रमेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अशोक अहिरवार के खिलाफ जांच कर चालान पेश कर दिया, लेकिन रमेश शर्मा के खिलाफ धारा 173 (8) के जांच लंबित रखी। इस मामले की न्यायालय में ट्रायल पूरी हो गई। कोर्ट ने साक्ष्‌यों के अभाव में अशोक अहिरवार को दोषमुक्त कर दिया, लेकिन पुलिस ने रमेश शर्मा के संबंध में कोई जानकारी कोर्ट में पेश नहीं की। 14 साल से पुलिस मामले की जांच ही दिखा रही थी। कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि मामले की जांच 14 साल तक क्यों लंबित रखी गई। आईजी व एसपी मामले की जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खुटार चौकी पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज,सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार BK NEWS, Khutar:- लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई ...