Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जहां अपात्र धन्ना सेठ वर्षो पुराना पक्का ध्वस्त कर प्रधानमंत्री आवास बना रहे वहीं पात्र गरीब पंचायत चक्कर लगाने के बाद आवास मोहताज परिवार बच्चे खतरे में।।

Hs-News – (M.p.)- Singrauli- Raj akumar Singh- R.P. Soni:

शासन गरीबों के उत्थान के लिए बनाए गये योजना एवं गरीबों को लाभान्वित करने का झूठा कागजी हिसाब दे विकास का चाहे जितना ढिंढोरा पीटे लेकिन वास्तविक गरीबो की हालात जस की तस, जिस जिला खंड में बैठे जिम्मेदारो द्वारा नियम कायदे कानून का धज्जियां उड़ाते हुए गरीबों के हिस्से का शासकीय लाभ अपात्रों को दिया जा रहा हो वहाँ गरीबों की गरीबी बरकरार रहना लाजिम है जिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे कारनामा पढ़-देख आप यही कहेंगे अगर शिकायत होगी तो प्रतिनिधि पद के साथ जिम्मेदारों की नौकरी चली जाएगी, किंतु घबराइए मत ऐसा नहीं

होगा, जानकारों की माने तो:- देश में हो रहे भ्रष्टाचार मे से 99% शिकायतों मे सिर्फ जांच होती है वहीं किसी 01मामले में बात बिगड़ते देख मजबूरी कार्यवाही हो गई तो पत्रकारों का बड़ा परिवार खबर कॉपी कर हफ्तों बड़ी कार्यवाही की शीर्षक देने मे पीछे नही। जहां जिला व जनपद CEO को सुविधा शुल्क समय से जमा होना बताया जा रहा हो बात ही निराली जिसके चलते जिले के ज्यादातर पंचायतों के साथ देवसर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चर्चित ग्राम पंचायत बरिगवां निवासी अपात्र धन्ना सेठ शत्रुधन गुप्ता पिता स्व. नारायण दास गुप्ता का लगभग 16 बाई 120 फुट में 50 वर्ष पुराना पक्का मकान होने के बाद भी गरीबी रेखा में नाम जोड़ा गया ग्रामीणों की माने तो उससे भी गजब की बात तो यह है :- पंचायत कार्यवाहक प्रेम अग्रवाल के

निर्देशों पर लीलावती सिंह नेताम सरपंच, ठाकुर प्रसाद बैश्य सचिव, अभिमन्यु जैसवाल रोजगार सहायक, मुख्य जिम्मेदार PCO, से साठ गांठ बना प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम कायदा कानून को दरकिनार करते हुए अपात्र शत्रुधन गुप्ता को प्रधानमंत्री आवास लाभ दे दिये जो आलीशान दुकान बनाने हेतु पुराना पक्का ध्वस्त करबाते देखा जा रहा है। और वही गरीब आदिवासी पात्र भैयालाल कोल गरीबी व जर्जर कच्चा मकान में असुरक्षित परिवार बच्चों को खतरा से बचाने एवं प्रधानमंत्री आवास पाने हेतु पंचायत के कई चक्कर लगाने के बाद भी मोहताज खतरे में खबर के साथ लगे फोटो अपने आप में स्वयं बयां कर रहे हैं।_

इनका कहना:- 1हां शत्रुघ्न गुप्ता का पक्का जर्जर था और पत्नी गंभीर बीमारी से जूझ है हम आवास दिए हैं (आने जाने का खर्चा जो होगा हम देंगे) आप आइए मौका कर लीजिए आप कहेंगे तो आवास कैंसिल कर देंगे, ठाकुर प्रसाद बैश्य सचिव ।।

2- जिम्मेदार का रहा वही पुराना अनजानो जैसा जवाब :- नहीं मुझे नहीं पता आप ही से जानकारी हो रही है अगर ऐसा हुआ है तो जांच एवं वसूली कार्यवाही की जाएगी *प्रमोद ओझा जनपद CE0।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...