BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन वर्तमान जिला कलेक्टर उमरिया तत्कालिक सिंगरौली एसडीएम – स्वरोचिष सोमवंशी (आईएएस) के नेतृत्व में युवा टीम सिंगरौली – 2015 से गठित है अब तक हर वर्ष *रक्तदान* *”एहसास”* अभियान में गरीबों असहायों में वस्त्र वितरण, *”आइए साहब पेड़ लगाएँ”* के तहत वृक्षारोपण जैसे अन्य जनहितकारी गतिविधियों को नियमित अंजाम देती रही है ।

वही नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के सहयोग से युवा सिंगरौली द्वारा इस वर्ष पुनः समाज को पर्यावरण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक औऱ प्रेरित करने के उद्देश्य से हर बार की तरह “आइए साहब पेड़ लगाएँ-5” के तहत वृक्षारोपण किया जाना है ।
उक्त उद्देश्य पर आगामी दिनाँक 13/08/2019 मंगलवार को जनसुनवाई में जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से हस्ताक्षर कराने की बात नियत की गयी है – वृक्षारोपण का स्थान – बैढ़न – विन्ध्यनगर मेन रोड (बीच डिवाइडर) कोर्ट से लेकर कलेक्ट्रेट के बीच वृक्षारोपण किया जायेगा, जिसमे आप सभी युवा साथी अपने सुझाव दिये जायें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal