Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गिरवाई क्षेत्र में दो यूनिटों पर छापामार कार्रवाई , 465 टॉफी के मिसब्रांड के जार जब्त

ग्वालियर-
 
मिलावट पर कार्रवाई के क्रम में रविवार को एसडीएम सीबी प्रसाद ने फूड सेफ्टी टीम के साथ गिरवाई क्षेत्र में दो यूनिटों पर छापामार कार्रवाई की। यहां मां रतनगढ़ फूड प्रोडक्ट नाम से चॉकलेट फैक्ट्री पर 465 टॉफी के मिसब्रांड के जार जब्त किए गए,इन पर मैन्युफैक्चरिंग डेट व अन्य कोई जानकारी अंकित नहीं थी। इसकी कीमत 79 हजार बताई गई है। वहीं 41 किलो चॉकलेट का मटेरियल भी विनिष्ट कराया गया जिसके बारे में फैक्ट्री स्टाफ संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। फूड सेफ्टी टीम को यहां गंदगी भी मिली और अंदेशा है कि मिस ब्रांड टॉफी की खेप बाजार में सप्लाई के लिए रखी थी। यहां एक्स्पायर्ड टॉफी भी मिली।
इसी क्षेत्र में वीके फूड प्रोडक्ट के यहां तीन सैंपल लिए गए।
 
 
 
एसडीएम लश्कर सीबी प्रसाद के साथ तहसीलदार राजनारायण खरे,फूड सेफ्टी ऑफिसर रवि शिवहरे,सतीश शर्मा,लखनलाल कोरी और निरूपमा शर्मा कार्रवाई के लिए पहुंचे।
आदेश जैन की चॉकलेट फैक्ट्री से प्लस कच्चा आम नाम की टॉफी, कैंड किड मैंगो चुस्की के सैंपल लिए गए।
माय लेडी नाम की टॉफी जिसके करीब चार जार एक्सपायर्ड मिले उन्हें नष्ट कराया। यहां एसेंस और कलर भी मिले लेकिन यह परमिटेड थे।
विनोद जैन के वीके फूड प्रोडक्ट के यहां से स्पाइस नूडल, रिफाइंड पाम ऑयल और स्पाइसी मिल्क मसाला के सैंपल लिए गए। यहां पाम ऑयल संदिग्ध मिला जिसके बारे में स्टाफ सही जानकारी नहीं दे सका।
मां रतनगढ़ फूड के यहां बहोड़ापुर में स्थित बंद हो चुकी जैतवानी फूड प्रोडक्ट के खाली रैपर भी मिले। जानकारी लेने पर पता चला कि जैतवानी फूड ने अपना सामान मां रतनगढ़ को बेच दिया था।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...