ग्वालियर
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात एसएस गौर और डबरा एसडीओपी उमेश सिंह तोमर की कुशल मार्गदर्शन में सिटी पुलिस थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 दिन के अंदर ट्रक लूट कांड के लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

डबरा एसडीओपी कार्यालय में प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात एसएस गौर बताया कि 5-6 अगस्त की दरमियानी रात आलू से भरे हुए ट्रक को फरियादी अनीश खान पुत्र रफीक खान अपने दो साथियों में आकाश कदम और धर्मेंद्र पाल के साथ जा रहा था और उसका ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कर्रा गांव की पुलिया के पास पहुंचा ही था कि दो बदमाशों ने कट्टे की नोक पर कीमती मोबाइल और रुपया लूट कर ले गई थी फरियादी की तहरीर पर पुलिस ने लूट और डकैती का मामला आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में दर्ज किया था
श्री गौर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात और एसडीओपी उमेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई जिस टीम में उप निरीक्षक बीएल यादव प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह आरक्षक जीतेंद्र तिवारी ,आरक्षक दीपक सिंह सिकरवार ने मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आसमानी ढाबे के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया जिन बदमाशों के नाम गिर्राज पुत्र फेरन सिंह बघेल 21 वर्ष महेंद्र पुत्र गुलाब सिंह बघेल 21 वर्ष ने पुलिस पूछताछ में ट्रक लूट कांड का खुलासा किया पुलिस ने आरोपियों से लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal