Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आरक्षण के विरोध में बंद का दावा,कलेक्टर बोले-अफवाह,निपटने को हम तैयार

ग्वालियर
 
आरक्षण के विरोध में एक बार फिर भारत बंद किए जाने का दावा सामने आया है। यह दावा किसने किया,इसके पीछे चेहरे-संगठन कौन हैं,कुछ पता नहीं है। प्रेस विज्ञप्ति और सोशल मीडिया पर मैसेज चलाकर 9 अगस्त को भारत बंद का आहवान किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस के अनुसार किसी भी संगठन या व्यक्तिगत रूप से बंद संबंधी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है,अगर किसी ने दुकान-प्रतिष्ठान या पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित कुछ भी बंद कराने का प्रयास किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बंद को अफवाह बताते हुए कहा है कि जो भी बंद कराने का प्रयास करेगा,कड़ी कार्रवाई होगी। शहरभर में 9 अगस्त को एसडीएम,तहसीलदार सहित अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों को निगरानी में लिया गया है।
 
ज्ञात रहे कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वॉलपेपर वायरल हो रहा है,इसमें गोल शेप बना हुआ है और आरक्षण के विरोध में 9 अगस्त को भारत बंद की जानकारी दी जा रही है। इसमें समर्थक या निवेदक बतौर कोई नाम नहीं है,वाटसएप ग्रुपों पर यह फॉरवर्ड हो रहा है। वहीं गुरूवार को सवर्ण ओबीसी वर्ग ग्वालियर चंबल संभाग के नाम से चिंटू शर्मा की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि 9 अगस्त को भारत के कई संगठनों द्वारा आरक्षण के विरोध मे भारत बंद का आहवान किया गया है जिसमें ग्वालियर के भी कई संगठनों ने समर्थन किया है। ग्वालियर चंबल संभाग में हर व्यापार और कोचिंग इंस्टीटयूट बंद रहेगा।
 
हर जगह निगाह रहेगी
 
बंद के नाम पर अफवाह फैलाई जा रही है अगर शुक्रवार को किसी ने दुकान या कुछ भी बंद कराने का प्रयास किया तो उसपर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन और पुलिस की तैयारियां पूरी है,हर जगह निगरानी रखी जाएगी।
 
अनुराग चौधरी,कलेक्टर
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...