बढ़ता कारवाँ //सिंगरौली //राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//सिंगरौली:- शनिवार को भोपाल में पुलिस अकादमी द्वारा 90वें उपनिरीक्षक प्रशिक्षण सत्र् 2017-2018 का दीक्षांत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 450 उप निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत संबंधित विषयों आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण में सर्वाधिक अंक लेने वाले उप निरीक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

जिसमें जिला सिंगरौली के मोरवा थाना अंतर्गत गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव को डीजीपी मध्य प्रदेश वी. के. सिंह द्वारा उक्त बाह्य प्रशिक्षण में प्रथम स्थान लाने पर 10001 रुपये व आंतरिक प्रशिक्षण में द्वितीय स्थान लाने पर 7501रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरतलब है की श्री नामदेव ने आंतरिक प्रशिक्षण में सर्वाधिक अंक लाकर द्वितीय स्थान व संविधान एवं भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो सिंगरौली पुलिस के लिए गर्व का विषय है। श्री नामदेव की इस उपलब्धि पर मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal