बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 03/08/2019 को कोतवाली थाना बैढन अन्तर्गत खुटार चौकी क्षेत्र के परसौना में आज दोपहर लगभग 1:00 बजे शा. प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय परसौना में मध्यान्ह भोजन के लिये आज ही लगाये गये सिलेण्डर का पाईप फट जाने के कारण आग लग गयी और आग इतनी भयानक थी की जिसमें लगभग 250 बच्चे फंस गये और आनन – फानन में खुटार चौकी में सूचना दी गयी घटना की सूचना मिलते ही खुटार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक- नीरज सिंह चौहान द्वारा दल बल सहित मौके पर पहुंचकर आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया गया ।

बताया जा रहा है कि आज ही लगाये गये नये गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग लग गयी आग इतनी भीषण थी कि किसी की हिम्मत नही पड़ रही थी कि स्कूल में जाकर आग बुझाकर बच्चों को बाहर निकाल सके और खुटार चौकी के आरक्षक – दिलीप धाकड़, पुष्कर पोरवाल सुनील अहिरवार ने अपनी जान जोखिम में डाल हिम्मत व बहादुरी दिखाते हुये फँसे 250 बच्चों को सही सलामत बाहर निकाला गया और पुलिस द्वारा अंदर जाकर विद्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र को बाहर निकालकर आग बुझाने की कोशिश की और अंतत: अपनी जान जोखिम में डालकर 250 बच्चों की जान बचाने में सफल हुये और मौके पर दमकल वाहन ने पूरी तरह से आग को बुझाया गया चौकी प्रभारी ने बताया कि उक्त घटना की लापरवाही किसकी है कैसे क्यो हुआ जाँच की जायेगी क्योंकि कुछ हो जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी ।

उक्त घटना की सूचना सोशल मीडिया में फैलने के कारण राजनीतिक दल नेताओ और समाजसेवियों ने पुलिस की इस बहादुरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है ।
भाकपा के राज्य परिषद सदस्य का. संजय नामदेव ने कहा कि खुटार चौकी प्रभारी – नीरज सिंह और आरक्षक – दिलीप धाकड़ – और पुष्कर पोरवाल – सुनील अहिरवार ने आज अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए बच्चो की जान बचायी है इन जांबाज पुलिस वालों को मेरा सलाम है । पुलिस के बहादुर जवान को का. संजय नामदेव द्वारा श्रीफल – साल देकर सम्मानित करते हुये उपहार स्वरूप प्रोत्साहन राशि दिया गया ।
मौके पर मानवाधिकार जिलाध्यक्ष – अरूण सिंह, राजकुमार शर्मा, जमुना सोनी, विपिन कुमार रस्तोगी, सुरेश पाण्डेय (फौजी), विजय वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, चौकी प्रभारी- नीरज सिंह सहित समस्त स्टाफ व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
वहीं जिला काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष- अरविन्द सिंह चन्देल ने कहा कि बिना परवाह किये अपनी जान जोखिम में डालर भीषण आग से 250 मासूम बच्चों को मौत के मुंह से सही सलामत बाहर निकालने वाले खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान और जांबाज आरक्षक दिलीप धाकड़ और पुष्कर पोरवाल, सुनील अहिरवार के ऊपर सिंगरौली वासियो को गर्व है और ऐसे बहादुर पुलिस वालो को मेरा सल्यूट है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal