ग्वालियर-
मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश एक दलाल के बेटे से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। हालांकि गल्ला व्यापारी और मुनीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है।
पुलिस के अनुसार, गल्ला व्यापार का बेटा निखिल देर रात को उधारी के करीब 12 लाख रुपए लेकर मुनीम देवेंद्र के साथ बाइक से अपनी शांताबाग स्थित गद्दी पर जा रहा था। तभी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से जमीन पर गिर गए और बदमाश उसी दौरान रुपयों से भरे बैग को लेकर भाग निकले। हालांकि बैग की छीना झपटी में गल्ला व्यापारी ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद रात को ही पुलिस के हवाले कर दिया। परंतु रुपयों से भरे बैग को उसका दूसरा साथी लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर फरार लुटेरे की तलाश कर रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal