कटनी / चांडक चौक से बस स्टैंड के बीच कटनी नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य कई वर्षों से लगा हुआ है। 24/7/2019 को लगभग 4:00 बजे धमाके के साथ चटक गया और पुल में दरार आ गई। लगभग 10 दिन पहले बस स्टैंड की ओर से पुल का

निर्माण किया गया था। एक धमक के साथ चटक गया पुल के निर्माण के लिए 2007 में भूमि पूजन किया गया था । ठेकेदारों द्वारा कुछ निर्माण कराने के बाद कार्य बंद कर दिया गया

था फिर वापस 2017, 18 में कार्य शुरू हुआ जोकि फिर बंद हो गया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में पुल का पुनः निर्माण शुरू कराया गया विगत 11 जुलाई सेतु निगम अधिकरियों की निगरानी में पुल की स्लैब ढलाई हुई थी पुल पर 70 टन वजन झेलने का दावा किया गया था परंतु सिर्फ 13 दिन में पुल की गुणवत्ता सामने आ गई!!
अभिषेक द्विवेदी संवाददाता जिला कटनी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal