Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने 12 साल की छात्रा को कुचला; गुस्साए लोगों ने मुरैना-अंबाह रोड जाम किया

ग्वालियर-
मुरैना जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में सोमवार को अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने एक बारह वर्षीय छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद लोगों ने जाम हटाया, शव रखकर कर रहे थे हंगामा
 
पुलिस के मुताबिक, भीमनगर मुड़िया खेड़ा निवासी सानिया सविता (12) सुबह अपने भाई के साथ एक निजी स्कूल में दाखिला लेने जा रही थी। बड़ोखर गांव के पास अवैध रेत से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राॅली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत ही गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर मौके से फरार हो गया।
 
लोगों ने लगाया मुरैना-अम्बाह रोड पर जाम
 
बच्ची की मौत की खबर सुनते ही गुस्साए लोगों ने मुरैना-अम्बाह रोड पर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद ही जाम खुल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 
डंपर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत
 
छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आए तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रविवार को नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम उमरघोड़ के पास एक डंपर ने अंधे मोड पर आ रही एक बाइक को चपेट में लेकर कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार मोहनगांव निवासी पवन बेलवंशी, अजय सिंगारे और संजय सीलू गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों अस्पताल में रविवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...