HS-NEWS (MP) singrauli Rajkumar Singh R.P. Soni
हाल ही में उत्तर प्रदेश सोनभद्र जिले के ओम्भा गांव में हुए आदिवासी परिवार की सामूहिक हत्या नरसंहार के बाद मृतकों के परिजनों से मिलने आए प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गिरफ्तार किये जाने के विरोध में जिले के चितरंगी खंड कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2019 को चितरंगी तहसील के सामने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर एसडीएम चितरंगी एसपी मिश्रा के हाथ महामहिम

राज्यपाल के नाम 3 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उल्लेख है उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दुखी परिवार से मिलने आए प्रियंका गांधी का अवैधानिक रूप से गिरफ्तारी कर संविधान का खिलवाड़ की है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे। और गिरफ्तार प्रियंका गांधी को जहां ठहराया गया है वहां का बिजली पानी बंद किया गया है तत्काल चालू किया जाए।ओम्भा गांव में मारे गए आदिवासी बंधुओं के परिजनों को मुआवजा राशि दिलाते हुए दुष्ट दोषीगणों के प्रति कार्यवाही की जाए।_ *_जहां सरस्वती सिंह पूर्व विधायक, संकठा सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्ष चितरंगी, अश्वनी प्रताप सिंह ब्लाक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस चितरंगी, सुनील देव सिंह अध्यक्ष विधानसभा चितरंगी, लाल्ता बैश्य पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, लालता सिंह चौहान, एडवोकेट श्रीकांत मिश्रा, एडवोकेट अरुण त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह जिला प्रवक्ता, दद्दू बैश्य, लोकेश सिंह गोड, राजेन्द्र बैश्य, दिनेश सिंह, मन्नू केवट आदि कई लोग उपस्थित रहे।_*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal