ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/07/2019
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देशन में अवैध कारोबार व अवैध नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बैढन पुलिस ने मुखबिर की सूचना

मिलते ही लगभग 7.30 ग्राम स्मैक (हीरोइन) कीमत ₹105000/- रुपये का एवं हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल सवार कीमत 50 हजार रुपये के विपिन सिंह पिता- महेन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी- माजन मोड़ को बैढन पुलिस ने गिरफ्तार किया है अप. क्र. 527/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

वही इसी तारतम्य में दूसरा खुलासा में बताया गया कि दिनांक 21/07/2019 को प्रार्थी सियाराम साहू पिता- राम गोविंद साहू उम्र 37 वर्ष निवासी- बिलौंजी थाना बैढन में रिपोर्ट किया कि 17 – 18/07/2019 की दरमियानी रात्रि मकान की छत में रखा समर्सिबल विद्युत पंप कीमत करीब ₹12500/- रुपये का कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है अप. क्र. 515/19 धारा 457, 380 भा.दं.वि.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था और उपरोक्त अपराध एवं अपराधी का तलाशी हेतु सीसीटीवी फुटेज एवं खास मुखबिर लगाये गये जो बिलौंजी स्थित जगत सिंह के मकान में किराये से रहने वाला विकास द्विवेदी पिता- विष्णु प्रसाद द्विवेदी निवासी – झखरावल के रूप में पहचान हुई जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी तो अपराध स्वीकार किया और चोरी गया समर्सिबल विद्युत पंप टैक्समो कंपनी कीमत ₹12500/- रुपये का जप्त कर दोनों आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा ।
उक्त दोनों कार्यवाही में थाना प्रभारी नगर निरीक्षक – अरुण पाण्डेय, उपनिरीक्षक – उदयचंद करिहार, एएसआई- बालेन्द्र शेखर, प्र.आर.डी.एन.सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, पिन्टू राय, आरक्षक – संजय परिहार, प्रवीण सिंह, जितेंद्र सेंगर, महेश पटेल, मो. कौसर भारत पचाया, धर्मेंद्र, अनिल गर्ग की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal