ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/07/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली मुख्यालय से सटे राजीव चौक (माजन के पास) आज दिनांक 18/07/2019 को देर रात में एस्सार पावर प्लांट जा रही भारी वाहन ट्रक में कोयले से लदी थी जो खोदी गयी सड़क में बुरी तरह से धस गयी है हाल ही में नगर पालिक निगम सिंगरौली एवं एमपीआरडीसी विभाग के

ठेकेदारों द्वारा सीवर पाइपलाइन डालने के बाद चेम्बर लगाकर ऊपर से मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था आज फिर से ट्रक में लदा कोयला वाहन क्र.CG 15 AC 1510 धस गयी है इसके पूर्व में भी विगत दिवस थोड़ी सी बरसात होने से जगह – जगह कीचड़ उतपन्न होने से स्कार्पियो सहित अन्य वाहनो के पहिये धस गये थे और आवाजाही में लोगो को परेशानिया झेलनी पड़ रही है ।

बताते है कि कोयला ट्रक फंसने से आवाजाही में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है देर रात से अभी तक फंसे हुये ट्रक को निकालने हेतु जेसीबी

की मदद से कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है अभी तक निकल नही पाया है और वहीं सीवर पाइप लाइन ठेकेदारों द्वारा लापरवाही कहे कि क्या कहे वहीं पर लोगों ने मांग की है कि खोदे गये सीवर लाइन के स्थानों पर दुरुस्त कराया जाये ताकि कोई बड़ी हादसा न हो सके जिसमे नपानि सिंगरौली आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal