ग्वालियर। आधी रात को जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के बंगले पर एनएसयूआई समर्थकों ने उनकी नाम वाली तख्तियों पर काली स्याही पोत दी। WE-SUPPORT NSUI का पर्चा चस्पा कर दिया। कुलपति ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।

दरअसल एनएसयूआई कार्यकर्ता कुलपति को हटाने की मांग को लेकर कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। जेयू में धारा 52 की मांग लेकर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव सचिन द्विवेदी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय दल 450 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए भोपाल के लिए निकले हैं। वे भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री कमलनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू को भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के दस्तावेज थामकर कुलपति को हटाने की मांग करेंगे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal