ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/07/2019
BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन/विन्ध्यनगर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य कामरेड – संजय नामदेव के नेतृत्व में आज दिनांक 01/07/2019 को एनटीपीसी विंध्यनगर लेबर गेट के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जिसमें शाम होते ही मौके पर सिंगरौली एसडीएम- नागेश सिंह

और एनटीपीसी विन्ध्यनगर एचआर – जावेद व सीएसपी अनिल सोनकर – विन्ध्यनगर टीआई- अरुण पाण्डेय के समक्ष सिंगरौली एसडीएम – श्री सिंह और एनटीपीसी एचआर श्री जावेद को 6 सूत्रीय मांगों पत्रों का ज्ञापन सौंपा गया ।
वही भाकपा नेता – संजय नामदेव ने बताया कि जिस तरीके से पूरे जिले में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है और स्थानीय लोगों को जिले में कार्यरत औद्योगिक कंपनियों में काम नहीं दिया जा रहा है सिंगरौली के विस्थापितों का जमीन छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों व

उद्योगपतियों को दी जा रही है जिससे विस्थापित नौजवान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं कंपनियों के द्वारा विस्थापितों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है इन तमाम कृत्यों पर रोक लगाने हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर निम्नलिखित माँग इस प्रकार है – (1) विस्थापित रामरक्षा साहू की समस्या का निदान तत्काल किया जाये (2) एनटीपीसी विन्ध्यनगर के द्वारा हायर एवं फायर नीति के तहत पुराने मजदूरों को हटाकर नए लोगों को रखा जा रहा है । (3) एनटीपीसी प्रबंधन व ठेकेदार मिलकर नये लोगों को भर्ती करने के नाम पर 25 से 30 हजार रुपये लिया जा रहा है (4) एनटीपीसी प्लांट के अंदर काम करने वाले श्रमिकों को वेतन खाते में डालने के बाद उनके वेतन की कटौती की पैसा वापस लिया जा रहा है जो न्यायोचित नहीं है उस पर तत्काल रोक लगाया जाये (5) स्थानीय युवाओ को 70% रोजगार दिया जाये और रोजगार हेतु समन्वय समिति बनायी जाये जिसमें जिला प्रशासन – विस्थापित एवं एनटीपीसी प्रबंधन शामिल हो (6) राजेश कुमार कुशवाहा जो ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जो 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे न तो क्षतिपूर्ति राशि मिली और न ही उसके गुजारे के लिये रोजगार दिया गया और विस्थापित एवं श्रमिको को नि:शुल्क शिक्षा – स्वास्थ्य सुविधा दिया जाये ।
वही धरना प्रदर्शन स्थल पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते समय श्री नामदेव ने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो काम बंद हड़ताल होगा, जिसकी जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की होगी ।
*उक्त धरना प्रदर्शन स्थल पर मुख्य रूप से कामरेड – संजय नामदेव, काम- अरुण सिंह, भगवान आश्रय नामदेव, जिला सहायक सचिव – राजकुमार शर्मा, सीबी सिंह, देवसर विधानसभा प्रत्याशी- शिवकली साकेत, रेशमी सिंह, सुनैना शर्मा, रामरक्षा शाह, फूलमती पानिका, मुनीलाल दिनकर, रामरक्षा साहू, रामविचार शाह, जयंतीलाल वर्मा, कृष्णा साकेत, अरविंद शाह, सन्तराम नाई, शेख मजीद सहित भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal