Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शहर में ऑटो चालको का पावर लोड बढ़ा 15 सवारियो तक की बढ़ी छमता ।यातायात विभाग मौन।

✍राजकुमार सिंह/कुलदीप सिंह (सन्नी)

हिम्मत समाचार/सिंगरौली/ सिंगरौली जिले में जब से नए यातायात प्रभारी आये है तब से पता नही क्यो आटो चालको का लोडिंग पावर बढ़ गया है । हम बात कर रहे है सिंगरौली जिले के नए सूबेदार जो आज कल यतायात प्रभारी के पद पर सिंगरौली यातायात थाने में पदस्त है कि जो हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते है इससे पहले भी ये यातायात प्रभारी रह चुके है लेकिन काफी बिबाद के बाद उन्हें हटा दिया गया था । लेकिन नए पुलिस अधीक्षक के

मेहरबानी के कारण उन्हें दुबारा यातायात प्रभारी बना दिया गया है और फिर से ये सुर्खियों में आने लगे है। आज कल चर्चा यह है कि इनके आने के बाद आटो चालको की बहार सी आ गयी है और उनका लोडिंग पावर बढ़ गया है जिसके चलते आज कल ऑटो चालक पासिंग 3 सवारी की जगह 10 से 12 ,15 सवारी लोड कर बेखौफ सड़क पर सरपट दौड़ रहे है जिसके कारण आय दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाये हो रही है। लेकिन उनके ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्यवाई नही होती दिख रही है । जिसका नतीजा ये है कि तरह तरह की चर्चाएं बाजार में गर्म है।अंदाजा क्या लगया जा रहा है ये आप भी समझ सकते है।

वही इनके शराबी चालको व हेलमेट कार्यवाई से बुद्धिजीवी जनता में काफी खुसी देखने को मिल रहा है जिससे कि आज कल दुर्घटनाओ में काफी कमी आयी है। वही कुछ लोग ये भी आरोप लगा रहे है कि ये मात्र पुलिस का पैसा कमाने का एक मात्र जरिया है जब पैसा कम हुआ तो चेकिंग लगा दिए।।मामला जो भी हो लेकिन आज कल दुर्घटनाओ में कमी आयी है कारण यमराज रूपी कोयला ट्रेलरों को सड़क से हटना भी हो सकता है।।।।

www.himmatsamachar.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...