ग्वालियर- महाकौशल एक्सप्रेस से सतना से ग्वालियर लौट रहे सराफा बाजार के ज्वैलर्स की चोरों ने 1 किलो 200 ग्राम सोने की ज्वैलरी व एक लाख 9 हजार नगदी पार कर दी। शहर में साईंबाबा मंदिर के पास रहने वाले रवि सिंघई महाकौशल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 के सीट नंबर 58 व 59 नंबर में अपने बेटे रोहित के साथ सफर कर रहे थे। महोबा के बेलाताल स्टेशन के पास जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा सिर के नीचे रखा पिट्ठू बैग गायब है। इस दौरान उन्होंने पूरे कोच में बैग की खोज की लेकिन कहीं भी बैग नहीं मिला।

बैग में एक किलो 200 ग्राम सोना व एक लाख 9 हजार रुपए नगदी रखी थी। चोरी गए सोने की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। ट्रेन के सुबह झांसी पहुंचने पर जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। झांसी जीआरपी ने जीरो में प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच के लिए डायरी महोबा भेज दी है। इससे पहले 26 मई को सराफा कारोबारी का एक करोड़ रुपए का सोना एमपी संपर्कक्रांति से भी चोरी हो चुका है।
व्यापारी रवि ने बताया कि इससे पहले भी वह झांसी में चोरों का शिकार हो चुके है। सराफा कारोबारी ने बताया कि फरवरी में वह ज्वैलरी सप्लाई करने के लिए छतरपुर गए थे। यहां से वह बस द्वारा झांसी लौट रहे थे। मऊरानीपुर क्षेत्र के थाना बंगरा आने से पहले बस में से उनका आभूषणों से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। बैग में लगभग 80 लाख रुपए कीमत की ज्वैलरी थी। इस सदमे से अब तक उबर नहीं पाया था, अब चोरों ने फिर से 40 लाख की ज्वैलरी पार कर दी। अब तो वह व्यापार करने लायक भी नहीं बचा है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal