Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति की करंट लगाकर की हत्या

ग्वालियर-
शिवपुरी इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव में एक युवक की घर में ही करंट लगने से मौत हो गई। पैरों में करंट लगने से मौत की बात परिजन और पुलिस के गले नहीं उतरी। बताया जा रहा है कि बाद में मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। यानी पत्नी द्वारा ही अपने प्रेमी की मदद से पति काे मौत के घाट उतारा गया है।
अजेंद्र यादव (35) पुत्र पहलवान यादव निवासी बिजरौनी की मौत की सूचना पर इंदार थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इंदार थाना प्रभारी अजय सिंह जाट ने बताया कि अजेंद्र की करंट लगने से मौत हुई है। पैरों में वायर लगे थे। इसलिए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
मृतक के परिजनों ने बातचीत में मौत की वजह हत्या बताई है। हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी शामिल है।
पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। जबकि साजिश में शामिल ध्रुव यादव नामक युवक भाग गया है। मृतक अतेंद्र यादव को रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे पैरों में करंट लगाकर मारा गया है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले नींद की गोलियां भी खिलाई गईं हैं। हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद मामले की पुष्टि हो पाएगी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...