ग्वालियर-कैंसर के वह मरीज जो जेएएच के कैंसर विभाग का कंसेशन सर्टिफिकेट फार्म लेकर रेलवे के आरक्षण केंद्र में टिकट बनवाने पहुंच रहे हैं, उनका प्रमाण पत्र मान्य नहीं किया जा रहा है। जबकि निजी हॉस्पिटल के कंसेशन सर्टिफिकेट मान्य कर यात्रियों के रिजर्वेशन किए जा रहे हैं। ऐसे में कैंसर पीड़ित पूरा किराया देकर ट्रेन में सफर कर रहे हैं।

दरअसल, कैंसर पीड़ितों को अस्पताल से कंसेशन सर्टिफिकेट बनवाने पर रेल किराए में पूरी छूट मिलती है। उनके एक अटेंडेंट को आधा किराया ही देना पड़ता है। अंचल से रोज 10 से 12 कैंसर पीड़ित रेलवे के आरक्षण केंद्र में रिजर्वेशन कराने के लिए जाते हैं। इनमंे से 5 से 6 जेएएच के कैंसर वार्ड से इलाज कराने वाले शामिल हैं। लेकिन इनका सर्टिफिकेट यह कहकर अमान्य कर दिया जाता है कि जेएएच के सर्टिफिकेट का फार्मेट गलत है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal