ग्वालियर
आमहौद आगरा के छोटे लाल निशाद की हत्या में उसकी पत्नी बिंदिया समेत उसके प्रेमी राजकुमार कुशवाह की भूमिका उजागर हुई है। मुरैना नूराबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया है।

टीआई नूराबाद मुरैनाविनय यादव के मुताबिक, पांच मई को गुलेंद्रा के पास सुनरेखा नदी से छोटे लाल पुत्र पूरन सिंह निशाद निवासी छीतापुरा थाना राजाखेड़ा के शव को जब्त किया था। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर तथ्य सामने आए कि पांच मार्च से चार दिन पहले मृतक की पत्नी बिंदिया समेत एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर राजकुमार कुशवाह की लोकेशन सुनरेखा नदी के पास पाई गई।
इस आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बिंदिया ने कुबूल किया कि पति छोटे लाल की हत्या को उसने अपने प्रेमी राजकुमार कुशवाह से मिलकर अंजाम दिया है। 28 फरवरी को बिंदिया ने छाेटे लाल को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उसे ऑटो रिक्शा में डालकर आमहौद नगला थाना डौकी आगरा से गुलेंद्रा के पास सुनेरखा नदी पर पहुंची। एक मार्च को बिंदिया समेत राजकुमार के दोस्त सुल्तान कुशवाह व जंग बहादुर उर्फ गुडडू जाटव निवासी बड़ागांव सिकतरा थाना शमशाबाद की मदद से बेहोश पति को सुनरेखा नदी में डलवा दिया। पांच मार्च को छाेटे लाल का शव पानी में फूलकर ऊपर आया तो गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
प्रेम संबंध के चलते की पति की हत्या
विवेचना के दौरान तथ्य सामने आए कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर राजकुमार के मृतक छोटे लाल की पत्नी बिंदिया से प्रेम संबंध थे। छोटे लाल वर्तमान में अपनी ससुराल आमहौद में रह रहा था। छोटे को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका के साथ उसके पति को निपटा दिया
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal