ग्वालियर
कोतवाली थाना क्षेत्र के दाल बाजार में मुर्गी दाने का कारोबार करने वाले व्यापारी के साथ तमिलनाडु की कंपनी के संचालक पिता-पुत्र ने 44.52 लाख रुपए की ठगी कर ली। पिता-पुत्र की फर्म ने पहले दलाल के माध्यम से भरोसे में लेकर लेकर दाल बाजार के कारोबारी से उधारी में मुर्गी दाना मंगाया। बाद में भुगतान न आने पर व्यापारी ने बार-बार संपर्क कर दबाव बनाया तो व्यापारी को पिता-पुत्र ने जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि सुरेश पुत्र रूपचंद्र की दाल बाजार में कन्हैयालाल रूपचंद के नाम से दुकान है। शिकायत में सुरेश ने बताया कि वह दलाल के माध्यम से दक्षिण की कंपनी श्रीपल्ली मुर्गेन सीड्स को मुर्गी दाने की सप्लाई काफी समय से कर रहे थे। मुर्गेन सीडस कंपनी के संचालक रामकुमार कुंडास्वामी और केके कुंडास्वामी ने कुछ माह पहले छह ट्रक दाना मंगाया, जिसकी कीमत 44 लाख 52 हजार रुपए थी। माल का आर्डर करते समय कंपनी के संचालक ने जल्द ही भुगतान करने का भरोसा उन्हें दिया था। जब काफी दिन होने पर भी दाने का भुगतान नहीं किया ताे सुरेश ने रामकुमार व केके से रुपए की मांग की। पहले तो संचालक पिता-पुत्र उन्हें टालते रहे लेकिन जब उन्होंने बार-बार दबाव बनाया तो दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर सुरेश ने कोतवाली थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal