ब्रेकिंग न्यूज़ :-दिनांक 18 जून 2019
हिम्मत समाचार // मध्य प्रदेश// सिंगरौली (आरपी सोनी) :-_ लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा निर्धारित प्रदेशभर के कक्षा 9 वी 11वीं पूरक परीक्षा परिवर्तन कर 1 जुलाई से 10 जुलाई के बीच निश्चित किया गया है। बता दें :- पूर्व में कक्षा 11 वी पूरक परीक्षा 19/6/019 से एवं कक्षा 9 वीं पूरक परीक्षा 20/6/019 से निर्धारित था, जिसमे आयुक्त भोपाल द्वारा संशोधन किया गया, संशोधन आदेश परिपालन हेतु प्रभात.आर. तिवारी संयुक्त संचालक भोपाल

द्वारा भीषण गर्मी एवं डी एल एड परीक्षा कारण का उल्लेख करते हुए दिनांक 17 जून 2019 को समस्त संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को 9 वी 11 वी पूरक परीक्षा दिनांक समय परिवर्तन आदेश प्रदेशभर के लिए जारी कर दिया गया-
*जिस आदेश मे कक्षा 11 वी के समस्त विषय पूरक परीक्षा दिनांक 1/7/2019 को निश्चित करते हुए, कक्षा 9 वी का पूरक परीक्षा दिनांक 2/7/2019 से दिनांक 10/7/2019 के बीच समय दोपहर 2:00 से सायं 5:00 बजे निर्धारित किया गया है,* जिस कारण प्रदेशभर के कक्षा 9 वी 11 वी पूरक छात्र-छात्राओं को परीक्षा तैयारी करने का मौका पर्याप्त मिल गया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal