ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/06/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन कैबिनेट व खनिज मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री – प्रदीप जायसवाल द्वय मध्य प्रदेश शासन कैबिनेट ग्रामीण पंचायत विकास विभाग मंत्री – कमलेश्वर पटेल का जिले का दौरा हुआ जिसमें बैढन के बिलौंजी एनसीएल मैदान में निर्माणाधीन न्यू जिला

चिकित्सालय के बगल में स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सिंगरौली का जिले के प्रभारी मंत्री- प्रदीप जायसवाल व ग्रामीण पंचायत मंत्री- कमलेश्वर पटेल के द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र भवन का लोकार्पण कर अन्य निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया ।
जिसमे वहीं पर लगभग कुल 13 करोड़ रुपये की लागत के लोकार्पण किया गया और लगभग 09 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसमें कुल 24 शिलापट्ट के माध्यम से एक ही स्थान पर लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया वही शिलापट्ट में जिले के तीनों भाजपा विधायक व सांसद के नाम अंकित है जिसमें लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित नही हुये कारण जो भी रहा हो ।

वहीं पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण पंचायत मंत्री ने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं को हल करने एवं दिव्यांग जैसे लोगों के लिये जिला प्रशासन एवं हम सभी आम जनमानस के बीच कार्य करने का मौका मिला है ऐसे लोगों के दु:ख तकलीफों को दूर करें साथ – साथ एनटीपीसी विध्यनगर सीएसआर मद से दिव्यांग जिला पुनर्वास केंद्र बना है और इसी प्रकार गरीब व माध्यम वर्ग के लोगो का एनटीपीसी – एनसीएल अस्पताल प्रबन्धन द्वारा उनके अस्पताल में उपचार हेतु जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी को निर्देशित किया गया और वही कलेक्टर द्वारा कहा गया कि 15 अगस्त 2019 में न्यू जिला चिकित्सालय का लोकार्पण कराने हेतु पूरा प्रयास रहेगा ताकि जिले के लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मिल सके ।

वही महत्वपूर्ण योजना जिला दिव्यांग जिला पुनर्वास केन्द्र सिंगरौली में भाजपा के तीनों विधायक व सांसद उक्त लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में न पहुंचने के कारण काम. संजय नामदेव ने बताया कि भाजपा हाल ही में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अहंकार में है इसलिए उक्त कार्यक्रम में नहीं गये जबकि शिलापट्ट में नाम अंकित है और वही भाजपा के लोग सिंगरौली के विकास में कोई रुचि नहीं है केवल झूठ बोलकर वोट लेना जानते हैं ।
उक्त अवसर पर जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी, एडीएम- रिजु बाफना, एसडीएम – नागेश सिंह, तहसीलदार (नगरीय)- विवेक गुप्ता, तहसीलदार (ग्रामीण)- जीतेन्द्र सिंह वर्मा, एएसपी – प्रदीप शेन्डे, बैढन थाना प्रभारी- मनीष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष- तिलकराज सिंह, रामअशोक शर्मा, कांग्रेस नेता – अरविंद सिंह चंदेल, बालमुकुंद सिंह परिहार, कुंदन पाण्डेय, पूर्व महापौर रेनू शाह, अखिलेश सिंह सहित भारी संख्या में जिले के अधिकारी – कर्मचारी व भारी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal