ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/06/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मुख्य डाकघर रोड गनियारी आवासीय (वीआईपी) कॉलोनी चौराहा के पास गति अवरोधक न होने के कारण आज दो मोटरसाइकिल सवार आपस मे भिड़ते – भिड़ते बाल – बाल जा बचे और दोनों मोटर साइकिल सवार ने अपनी सूझ – बूझ

दिखायी, वही बताते है कि सड़क के बीच डिवाईडर में पेड़ – पौधे लगे होने के कारण दूर से मोड़ नही दिखता है गनियारी आवासीय कालोनी चौराहा के पास रहवासियों ने नपानि सिंगरौली प्रशासन से अतिशीघ्र गति अवरोधक (ब्रेकर) बनाये जाने की माँग की और काम. संजय नामदेव ने

कहा इसी प्रकार दूसरी जगह गतिवरोधक (ब्रेकर) बहुप्रतीक्षित गनियारी के सनशाइन स्कूल चौराहा के पास सनशाइन स्कूल को लेकर कुल 03 विद्यालय संचालित है जहां छोटे – छोटे स्कूली बच्चों का आना – जाना लगा* रहता है कई बार स्कूल के छोटे बच्चे सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे दो पहिया – चार पहिया वाहन के चपेट में आ चुके जिसे लुहलुहान स्थिति में परिजनों को जानकारी देकर अस्पताल तक पहुँचाया जा चुका है ।
वही तीसरी जगह *नवीन हायर सेकेंडरी इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल -2* के पास गनियारी बीजपुर रोड (टिकुरी टोला) गतिअवरोधक (ब्रेकर) अतिआवश्यक है कई महीने पूर्व में इंडियन चिल्ड्रेन स्कूल के एक समारोह कार्यक्रम में नपानि सिंगरौली महापौर ने आश्वासन दिया था कि अतिशीघ्र गतिअवरोधक (ब्रेकर) बन जायेगा जो आज भी नही बन पाया है ।
आये दिन कुछ न कुछ चौराहे पर गतिअवरोधक (ब्रेकर) न होने के कारण तेज गति से चलने वाले वाहनों से घटनाएं होती रहती है और क्योकि नपानि सिंगरौली गनियारी वार्ड 41पार्षद – हीरालाल सोनी के द्वारा लगातार 02 वर्ष से सम्बन्धित अधिकारियो को लिखित में दिया गया और मौखिक में भी कहा गया इसके बाद भी खबर के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है केवल आश्वासन ही मिलता रहा है ।
*वही भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी काम. संजय नामदेव नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि नपानि सिंगरौली के जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी हादसे व दुर्घटना का इंतजार में हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुये ऐसा मानना है क्योंकि इतना वक्त गुजर चुका है अगर एक सप्ताह के अंदर गतिअवरोधक (ब्रेकर) नही बना तो निगम कार्यालय का घेराव होगा जिसकी जिम्मेदारी नपानि सिंगरौली प्रशासन एवं जिला प्रशासन की होगी ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal