Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भिंड में महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या, पिता बोले- बेटी को ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

ग्वालियर-
भिंड थाना क्षेत्र के अरुषी गांव में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपनी ही ससुराल में आग लगा ली, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह पांच बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतिका के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को जलाकर मारा है।
बताया जा रहा है कि ज्योति दोहरे (19) पुत्री रविंद्र दोहरे निवासी वार्ड क्रमांक चार मिहोना की शादी पिछले साल 2018 में अरुषी निवासी चंद्रशेखर पुत्र भागवत दोहरे के साथ हुई थी। रविवार की सुबह पांच बजे ज्योति ने अचानक आग लगा ली, जिससे वह 80 प्रतिशत से ज्यादा जल गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतिका के पिता रविंद्र दोहरे ने आरोप लगाया कि जब से उन्होंने अपनी बेटी की शादी की तभी से ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे।
इसके चलते उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने इस संबंध में लहार एसडीओपी को एक आवेदन भी दिया है, जिसमें पति चंद्रशेखर, जेठ अनिल, देवर उमेश, ससुर भागवत, चचिया ससुर माताप्रसाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। इधर पुलिस ने मृतिका के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...