Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नपानि सिंगरौली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज “सूत्र बस सेवा” हो रहा अवरुद्ध, संचालको में रोष व्याप्त।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/06/2019

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा सड़को पर चलने वाले *”सूत्र बस सेवा”* 01 जून 2019 से अभी तक 04 बसे संचालित है जो कुछ ही दिनों में बसों की संख्या बढ़ायी जायेगी और जिससे नगरीय क्षेत्र के लोगो को एक बेहतर सुविधा मुहैया हो सके ।

वही पूर्व में संचालित नगर पालिक निगम बस सेवा समिति नपानि सिंगरौली द्वारा भंग कर नई समिति बनी है जिसमे बताते है कि पूर्व बस सेवा समिति बस संचालक बस क्र. MP 66P-2222 जो बिना परमिट की चल रही है) के द्वारा *”सूत्र बस सेवा”* को जगह – जगह प्रभावित किया जा रहा है ।

बताते हैं कि पहले से मोरवा – बैढन मार्ग में बसे चल रही पूर्व के बस मालिक द्वारा बसे लगी थी जिसमे नगर बस सेवा संघ का समिति भंग कर दिया गया है जिससे लेकर नाराजगी दिख रहा है इसी को लेकर के नपानि सिंगरौली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड जिसके अध्यक्ष जिला कलेक्टर है वही *”सूत्र बस सेवा”* को विरोध झेलना पड़ रहा है वहीं पर बस संचालक एवं चालक – परिचालक के द्वारा आवेदन पत्र जिला कलेक्टर – जिला परिवहन अधिकारी – नगर पालिक निगम सिंगरौली ट्रांसपोर्ट सर्विसेस प्रभारी कार्यपालन यंत्री व थाना बैढन – यातायात थाना को लिखित में शिकायत की गयी, बताते है कि सूत्र बस सेवा समय-समय पर सुचारू रूप से चल सके कोई वाद – विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो ।

वहीं पर बैढन के अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा विगत कुछ महीने पूर्व में नपानि सिंगरौली द्वारा चल रहे *”सूत्र बस सेवा”* के लिये स्पेशल टिन सेड का निर्माण कराया गया है जिसमें सूत्र बस सेवा खड़ी नही हो पाती है न ही जगह दिया जाता है जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है ।

*बस स्टैंड में लगे टिन सेड में अनावश्यक बसें दिन व रात खड़ी रहती है जिससे बसों को जगह न मिलने के कारण बस संचालको में रोष व्याप्त है नपानि आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ की सूत्र बस सेवा समिति द्वारा दिये गये आवेदन पत्र पर कार्यवाही की माँग की है जिससे सूत्र बस सेवा का बेहतर संचालन हो सके ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...