ग्वालियर | तंबाकू का उपयोग वैश्विक स्तर पर मृत्यु का दूसरा कारण है। लोगों को तंबाकू के खतरों से बचाने व सचेत करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। यह जानकारी आईटीएम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने दी। इस दौरान एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. शिवओम सिंह ने कहा कि तंबाकू में निकोटिन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कार्यक्रम के आखिर में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. रंजीत सिंह ने फैकल्टी मेंबर और छात्रों को धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों के सेवन न करने की शपथ दिलाई। यूनिवर्सिटी के कैडेट्स ने गोद लिए गांव सिकरौदा में प्रत्येक घर में जाकर लोगों को जागरूक किया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal