ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/06/2019
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के स्थानांतरित जिला पुलिस अधीक्षक – दीपक कुमार शुक्ला का स्थानांतरण हो जाने के कारण पत्रकार बंधुओं के द्वारा “विदाई समारोह” बैढन के राजकमल होटल में सम्पन्न हुआ ।

जिसमें स्थानांतरित जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला (आईपीएस) का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके बाद बारी – बारी से पत्रकार बंधुओं ने बताया कि लगभग ढाई माह का कार्यकाल रहा बहुत ही अच्छा रहा और वही पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने अपने लगभग ढाई माह के अंतराल में किये गये कार्यों को सबके बीच साझा किया और कहा कि जब तक प्रतिदिन कुछ न कुछ काम नहीं कर पाता हूं तो लगता है कि हमने आज कुछ काम नहीं किया है और हम तो जनता और पुलिस कर्मचारियों के लिए मनसे कार्य करते रहे हैं और करता रहूंगा ।
मंच का संचालक – डॉ. डी.डी. मिश्रा ने किया डॉ. श्री मिश्रा ने एसपी के थोड़े ही दिनों के कार्यकाल को सराहा और वही पर कोई तो शायरी के माध्यम से कार्यकाल को सराहा और वही एसपी श्री शुक्ला ने जिले के सभी पत्रकार व आमजन मानस का सहयोग करने हेतु बहुत – बहुत धन्यवाद दिया वही पत्रकार बन्धुओ ने श्रीफल शॉल व स्मृति चिन्ह देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. डी.डी. मिश्रा, प्राचार्य डॉ. ए.के. तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार- अखिलेश द्विवेदी, सन्तोष द्विवेदी, अजय द्विवेदी, ओमप्रकाश तिवारी, अनिल सिंह, हरीशचंद्र पाण्डेय सहित कई पत्रकार बन्धु एवं समाजसेवी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal