ग्वालियर
शहर के विकास में उद्योगपतियों व व्यापारी वर्ग की विशेष भूमिका होती है, ऐसे में सभी के साथ मिलकर शहर में बेहतर व्यापारिक माहौल का निर्माण किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्थाओं में सुधार लाना हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए व्यापारियों का सहयोग भी खासा अपेक्षित है।
यह बात कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कैट व विभिन्न व्यापारिक संगठनों की संयुक्त बैठक में कही। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई इस बैठक में व्यापारियों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के सामने रखीं। जिस पर उन्हें समस्याओं का ठोस निराकरण निकालने का आश्वासन दिया गया।
व्यापारियों के हित में औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण करने, उन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने एवं पौधरोपण की बात भी कलेक्टर ने कही।
इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने 6 जून को व्यापारियों के साथ एक बार फिर बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें विभिन्ना विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक में कैट के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, एडीएम संदीप करकेट्टा, एएसपी सतेन्द्र तोमर, नगर निगम अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, लोहा व्यवसाई संघ के निर्मल जैन, संजय कट्ठल समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal