Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

घर के पास एक पौधा लगाओ, एक महीने तक सेवा करो, तभी मिलेगा हथियार लाइसेंस

ग्वालियर। हथियार लाइसेंस चाहने वाले लोगों को अब अपने घर के आसपास एक पौधा लगाना होगा। इसकी एक महीने तक देखभाल भी करनी होगी। फिर एक महीने के पौधे के साथ आवेदक को खुद की सेल्फी लेकर फोटो कलेक्टर को पेश करना होगा। इसके बाद ही संबंधित व्यक्ति को हथियार लाइसेंस जारी होगा। इस तरह की गाइड लाइन कलेक्टर अनुराग चौधरी ने तय कर दी है। आवेदक झूठ न बोले, इसकी जांच संबंधित क्षेत्र का पटवारी करेगा।
कलेक्टोरेट में विधानसभा व लोकसभा चुनाव के कारण 12 बोर व 315 बोर हथियार के लाइसेंस चाहने वालों आवेदकों के 480 से ज्यादा जबकि पिस्टल लाइसेंस के 210 से आवेदन पेंडिंग हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा, वे इस मामले में सख्ती करेंगे।
उनकी मंशा सिर्फ इतनी है कि लोग पौधरोपण को लेकर गंभीर रहें और अपने लगाए हुए पौधे की देखभाल खुद करें। कलेक्टर ने कहा, अगले सोमवार को होने वाली टीएल बैठक का विषय भी उन्होंने ग्रीन मीटिंग रखा है। इसमें भी पौधरोपण की प्लानिंग पर बात की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले में 29 हजार 800 लाइसेंसी हथियार हैं। यह संख्या प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...