Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ट्रेनों में सक्रिय चोर गैंग, जीआरपी लाचारः चोरों के निशाने पर एसी कोच, एक किलो सोने का सुराग नहीं, फिर चोरी हुआ बैग

ग्वालियर-
जीआरपीट्रेनों में सक्रिय चोर गैंग के आगे जीआरपी लाचार दिखाई दे रही है। एक किलो सोना चोरी के मामले में अब तक जीआरपी के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। इसी बीच चोरों ने बुधवार को फिर दो घटनाओं को अंजाम दे दिया है। श्रीधाम में एक महिला का बैग पार हुआ है, जबकि तेलांगना में मोबाइल चोरी गया है। हालांकि आरपीएफ की गोपनीय पड़ताल में संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने सागर से झांसी के बीच ही एमपी संपर्क क्रांति में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
ट्रेनों के एसी कोच में अचानक से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। जिन पर अंकुश लगाने में जीआरपी फिलहाल नाकाम दिखाई दे रही है। हाल ही में एमपी संपर्क क्रांति में सराफा कारोबारी चंदन विज्जन से हुई एक किलो सोने की वारदात के मामले में जीआरपी अब तक कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है। झांसी भेजी गई पुलिस पार्टी के हाथ भी अब तक कुछ नहीं लगा है। इसी बीच चोर एक बार फिर एसी कोच को निशाना बनाने में कामयाब हो गए हैं। श्रीधाम एक्सप्रेस के ए-1 कोच में भोपाल से ग्वालियर का सफर कर रही भाषा पत्नी अनूप का एक बैग चोरों ने पार कर दिया है। जिसमें 5 हजार नगद एवं चांदी की पायल थी। जीआरपी ग्वालियर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तेलांगना एक्सप्रेस में मिट्ठू विदू सागर निवासी हैदराबादा का एक मोबाइल चोरी हो गया है। हालांकि इसकी एफआईआर झांसी में शून्य पर दर्ज की गई है। मोबाइल चोरी की संभावना ग्वालियर के आसपास ही बताई गई है।
क्यों सॉफ्ट टारगेट एसी कोचः एसी कोच में आमतौर पर रात में चहल पहल काफी कम होती है। लोग गहरी नींद में सोए रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं। इसके मुकाबले स्लीपर कोच में रात में भी लोग जागते रहते हैं, जिससे चोरी करना आसान नहीं होता है।
झांसी-सागर के बीच घटनाः जीआरपी ने एक किलो सोना चोरी के मामले में आरपीएफ की मदद नहीं ली है। जबकि आरपीएफ ने जरूर गोपनीय रूप से पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ के मुखबिरों ने बताया है कि घटना सागर एवं झांसी के बीच ही हुई है। ऐसे में यहां पर सक्रिय गैंग के बारे में पड़ताल शुरू कर दी गई है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...