ग्वालियर-
बाइक पर आये बदमाशों ने घेरकर कांग्रेस नेता को पिस्टल से गोली मार दी। गोली कांग्रेस नेता के पैर में लगी है। घटना बुधवार रात 10.30 बजे कम्पू बस स्टैंड की है। बाइक सवार बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना से कुछ देर पहले दो पक्ष वहां झगड़ रहे थे और एक-दूसरे को लौटकर आने की धमकी देकर गए थे। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सिकंदर कम्पू गड्ढे वाला मोहल्ला निवासी यशवंत वर्मा कांग्रेस की आईटी सेल में हैं। उनका ट्रेवल्स का व्यवसाय है।रात को वह कम्पू बस स्टैंड से अपनी वीडियो कोच बस को रवाना करवा रहे थे। तभी तीन बाइक पर सवार होकर 8 से 9 लड़के आए एक ने कांग्रेस नेता के पास पहुंचकर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली यशवंत की जांघ में लगी। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। कुछ ही दूरी पर खड़े यशवंत के साथी तत्काल उन्हें जेएएच लेकर पहुंचे। पुलिस को भी मामले की सूचना दी, लेकिन पुलिस आधा घंटा देरी से स्पॉट व अस्पताल पहुंची।
क्या है विवाद
यशवंत के परिजन ने किसी से भी उनके विवाद की बात नहीं कही है। ऐसा पता लगा है कि जहां यशवंत को गोली मारी गई है घटना से 30 मिनट पहले वहां डंडे वाले मुल्लाजी निवासी टिंकल खान व भय्यू खान के बीच वहां खड़े होने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों एक दूसरे को देखने की धमकी देकर गए थे। अकसमात वहां कुछ देर बाद कांग्रेस नेता आकर खड़े हो गए। तभी भय्यू अपने साथियों के साथ आया और उन्हें टिंकल समझकर फायरिंग कर दी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal