बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन रजमिलान – सरई मार्ग अमिलिया घाटी में लगातार सड़क दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस सिंगरौली की टीम गठित की गयी जिसमें मार्ग के घुमावदार – चढ़ाई – ढलान में चालको को सावधान/सतर्क करने के लिये सांकेतिक/सूचनात्मक साईन बोड- रिफ्लेक्टर, स्टाप ड्रम बेरीयर इत्यादि लगवाये गये।

विगत दिनो जिला कलेक्टर – जिला पुलिस अधीक्षक व यातायात पुलिस एवं सहायक महाप्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम जिला सिंगरौली के द्वारा संयुक्त तत्वाधान में अमिलिया घाटी के सड़को का निरीक्षण किया गया था और सड़क चौड़ीकरण/विस्तार, लाईन कर्व की विजिविल्टी, रोड़ इंजीनियरिंग के मापदण्डों के अनुरुप सड़क में सुधार किये जाने हेतु मौके पर ही निर्देश दिये गये थे।

जिला पुलिस अधीक्षक ने भी मुख्य अभियंता मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, मुख्यालय भोपाल में होने वाली जनहानि को रोकने के लिये घाटी की सड़को में उपरोक्तानुसार सुधार करने एवं सड़क सुरक्षा हेतु रोड मार्किंग, क्रेश बेरीयर, सांकेतात्मक/केट आईस साईन बोर्ड सड़क के किनारे शीघ्र लगवाये जाने हेतु पत्र लेख किया गया।
इसी क्रम में दुर्घटनाओं को रोकने के लिये शहर के प्रमुख चौराहे, इंदिरा चौक, मस्जिद तिराहा, पुराना ट्राफिक तिराहा, जयंत बस पड़ाव, माजन मोड़, शहर के मुख्य मार्ग इत्यादि स्थानों पर होर्डिंग्स बैनर लगवाये जाकर आमजन को यातायात नियमों से जागरुक किया गया।
*द्वितीय चरण में विद्यालयों एवं वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से हो रही जन – धन हानि के बारे में जानकारी देकर दुर्घटनाओं को रोके जाने में यातायात नियमों के महत्व को समझाया जाकर उन्हे नियम का पालन करने हेतु जागरुक किया जाना प्रस्तावित है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal