Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

समीक्षा बैठक – सिमरिया टेकरी से हरीपुरा तिराहे तकसड़क ,रतनगढ़ माता मंदिर वाली रोड, पड़ाव आरओबी,निर्माण के बारे में कलेक्टर ने की पूछताछ

ग्वालियर।
रतनगढ़ माता मंदिर वाली रोड का निर्माण का कार्य अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ। यदि फोरेस्ट की आपत्ति थी तो आपको मुझे बताना चाहिए था। मैं मीटिंग में जब पुछूंगा तब ही बताओगे। आपका यह तरीका बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना है। आप लोग काम में रूकावट आने पर भी समय पर सूचना नहीं देते हैं, जिसके कारण काम अटका रहता है। इस लापरवाही पर आप पर अर्थदंड लगा रहा हूं, यह राशि रेडक्रास में जमा कराई जाए। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में एमपीआरडीसी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए यह बात कही।
कलेक्टर ने सभी अफसरों से कहा कि यदि किसी भी विभाग को कोई दिक्कत है तो वह प्रति सप्ताह होने वाली टीएल बैठक में बताएं। यदि आप समय पर जानकारी नहीं देते हैं तो यह स्पष्ट रूप से आपकी लापरवाही मानी जाएगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि निर्माण एजेंसी कार्य के दौरान पौधारोपण भी करें और साथ में देखभाल भी करें। जिससे सड़कों एवं बिल्िडग के आसपास हरा-भरा वातावरण रहे।
आपके कारण पब्लिक सफर कर रही हैः कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग के अफसरों से पड़ाव आरओबी को लेकर चर्चा की। अफसरों का कहना था कि रेलवे मेन्टेनेंस के 5 करोड़ अभी से मांग रहा है, नहीं देने पर काम बंद कर दिया है। कलेक्टर ने कहा कि दोनों विभागों के कारण पब्लिक क्यों सफर करे, केवल 7 दिन का काम बचा है। आप दोनों विभाग रविवार को ही मीटिंग करके इस मामले को निपटाएं और जल्द से जल्द पड़ाव आरओबी का काम पूरा करो। जो चीज बनकर तैयार है, केवल आप लोगों के आपसी विवाद के कारण पब्लिक को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, ये बिल्कुल गलत है। विवेकानंद नीडम आरओबी को लेकर कलेक्टर ने कहा कि वह रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर जल्द से जल्द स्वीकृति देने एवं काम शुरू करने के लिए कहेंगे।
आपकी सड़क का काम दो माह से क्यों बंद हैः कलेक्टर ने सिमरिया टेकरी से हरीपुरा तिराहे तक बनने वाली सड़क का काम क्यों बंद है, इस पर भी अफसरों से जवाब तलब किया। अधिकारियों का कहना था कि 9 किमी सड़क बनना है, 6 किमी काम पूरा हो चुका है। अब 3 किमी एरिया में बिजली के पोल लगे हैं, जिसको शिफ्ट करना है। बिजली कंपनी शटडाउन नहीं दे रही इसलिए काम दो माह से अटका हुआ है। बिजली कंपनी के अफसरों का कहना था कि चुनाव के दौरान शटडाउन पर रोक लगी हुई थी, इसलिए दिक्कत आ रही थी। अब हमने शटडाउन देना शुरू कर दिया है, एक माह में पोल शिफ्टिंग के लिए बराबर शटडाउन दिया जाएगा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...