Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खुद का घर होने का सपना देखा-फ्लैट में गृह प्रवेश किए चंद दिन हुए थे, मिला नीलामी का नोटिस

ग्वालियर-
सेना का जवान अपना खुद का घर होने का सपना देखा था। उसने गांधी नगर में एक फ्लैट 14.50 लाख रुपए में बिल्डर से खरीदा। पूजा-पाठ कराकर उसमें गृह प्रवेश किया। घर का सपना पूरा हुए अभी चंद रोज ही हुए थे कि उसमें ग्रहण लग गया। उसे बैंक ऑफ महाराष्ट्र से फ्लैट नीलामी का नोटिस मिला। घटना फरवरी 2018 से अभी तक के बीच की है। जिस फ्लैट को खरीदा था उस पर मल्टी बनाने वाला बिल्डर पहले ही लोन ले चुका था। किश्त नहीं भरने पर बैंक ने नोटिस थमा दिया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
बिरला नगर निवासी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया सेना में जवान है। काफी समय से उनका सपना था कि शहर के पॉश इलाके में उनका भी आशियाना हो। इस पर प्रॉपर्टी एजेंट जगदीश ने उन्हें गांधी नगर की एक मल्टी में फ्लैट दिखाया था। जिसे 14.5 लाख रुपए में खरीदना तय हुआ था। जगदीश ने ही जवान को बिल्डर कुलदीप सिंह से मिलवाया। सारे दस्तावेज उन्होंने दिखाए। जिस पर फौजी ने फ्लैट खरीद लिया। 9 फरवरी को उन्होंने नए फ्लैट में गृह प्रवेश भी किया। अभी नए घर में पहुंचे उन्हें कुछ ही दिन हुए थे कि तभी अचानक एक दिन बैंक ऑफ महाराष्ट्र से नोटिस मिला। नोटिस में फ्लैट पर लिए लोन की किश्त न चुकाने पर उसे नीलाम करने की चेतावनी दी गई थी। यह देखकर भदौरिया परिवार के होश उड़ गए।
दलाल से लेकर बिल्डर तक मामला दर्ज
जब बृजेन्द्र ने जगदीश से बात की तो उसका कहना था कि उसे इस बारे में जानकारी नहीं थी। इस पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जांच की मांग की। इसी बीच पता लगा कि मल्टी बनाने वाले बिल्डर कुलदीप सिंह और उसके पार्टनर कुबेर दोनों ने मिलकर मल्टी के कई प्लॉट को गिरवी रखकर लोन लिया था। पर उसके बाद उन्होंने किश्त जमा नहीं की। इस बात की जानकारी एजेंट जगदीश को भी थी। जिस पर पुलिस ने बिल्डर कुलदीप, कुबेर व एजेंट जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...