ग्वालियर-मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर में मौजूद 7 हजार विद्युत खंभाें का इस्तेमाल जियो कंपनी ऑप्टिकल केबल बिछाने में कर रही है। इसके लिए बिजली कंपनी ने जियो को परमिशन दी है। इसके बदले में जियो कंपनी बिजली कंपनी को प्रति खंभा 900 रुपए का भुगतान हर साल करेगी। एक साल बाद जियो कंपनी को दी गई इस परमिशन का बिजली कंपनी रिन्यू कर देगी।
ग्वालियर सिटी सर्किल के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक बताते हैं कि बिजली कंपनी विद्युत खंभाें पर टेलीकॉम कंपनियों को अपनी केबल लाइन बिछाने की परमिशन देती आई है। जियो से पहले बीएसएनएल, एयरटेल सहित अन्य कंपनियों ने भी विद्युत पोल का इस्तेमाल टेलीफोन लाइन बिछाने में किया है। बिजली कंपनी के अफसरों का दावा है कि टेलीकॉम कंपनियों द्वारा उनके विद्युत पोल पर लाइन बिछाने से बिजली सप्लाई पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal