Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जीवाजी यूनिवर्सिटी-खामियां सुधारने पर ही होगा फाइनल पेमेंट

ग्वालियर
दो साल की देरी से चल रहे इस प्रोजेक्ट को फरवरी 2019 में जीवाजी यूनिवर्सिटी के हैंडओवर किया जाना था। इसका काम वर्तमान में नोएडा की फर्म वसुंधरा कंस्ट्रक्शन कर रही है। पीआईयू विंग के माध्यम से तैयार कराए जा रहे मल्टी आर्ट कॉम्प्लेक्स का काम ठेकेदार फर्म द्वारा पूर्ण बताया जा रहा है और इसके बदले में 28 लाख रुपए के भुगतान के बिल लगाए गए हैं। दूसरी तरफ जीवाजी यूनिवर्सिटी के अफसरों ने इस कॉम्प्लेक्स में 17 और पीआईयू के प्रोजेक्ट इंजीनियर पीएन रायपुरिया ने गत 22 अप्रैल को किए निरीक्षण में इसमें 10 कमियां बताई थीं। इनमें फायर सेफ्टी, कुर्सियां, ड्रेनेज जैसी बुनियादी कमियां शामिल थीं। पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री ने ठेकेदार फर्म को यह कमियां सुधारने के लिए पत्र जारी किया है। इसके बाद ही अब बिल्डिंग के हैंडओवर की प्रक्रिया की जाएगी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...