Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रशासन द्वारा बनाई गई गाइड लाइन की परवाह नहीबीएसएफ पब्लिक स्कूल प्रबंधन को

भीषण गर्मी में संचालित हो रहा है बीएसएफ पब्लिक स्कूल
 
ग्वालियर-
लगभग सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित हो चुकी है, परंतु टेकनपुर स्थित बीएसएफ पब्लिक स्कूल प्रबंधन को न तो बच्चों के स्वास्थ्य के चिंता है और न ही प्रशासन द्वारा बनाई गई गाइड लाइन की परवाह है। स्कूल प्रबंधन प्रशासन द्वारा बनाई गई गाइड लाइन धज्जियां उड़ाते हुए अपनी मनमानी कर रहा है और इस भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल आने के लिए मजबूर कर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक मई से सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित कर दी गई है। लेकिन बीएसएफ पब्लिक स्कूल प्रबंधन इस भीषण गर्मी के मौसम में स्कूल खोलकर शिक्षा विभाग के नियमों को चुनौती दे रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के पालक विनोद शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, शैलेन्द्र यादव व सुनील शाक्य ने बताया कि गर्मी में स्कूल जा रहे बच्चों की परेशानी को देखते जब हम स्कूल के प्राचार्य से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मिलने से ही मना कर दिया। इस संबंध में जब स्कूल के प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने भी स्कूल प्राचार्य का पक्ष लेते हुए हमें वापस लौटा दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा सुनवाई करने के कारण बच्चों को गर्मी में स्कूल भेजना मजबूरी बन गई है, क्योंकि अगर बच्चों को स्कूल नहीं भेजा तो वह अगले सत्र की पढ़ाई में पिछड़ जाएंगे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...