
सहतवार ( बलिया) । केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी सभी जाति, धर्म से उपर उठकर गरीब व आमलोगो के विकास के कार्य कर रही हैं। वे सोमवार को सहतवार के बड़ा पोखरा मैदान में ओर लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार रवीन्दर कुशवाहा के सर्मथन में आयोजित विजय संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थी।
साध्वी ने कहा कि कांग्रेस व सपा, बसपा ने कई बार केन्द्र व प्रदेश में मिलीभगत कर सरकार चलाकर विकास के धन को लूटा हैं। मायावती व अखिलेश ने स्वार्थ व भष्ट्राचार को बढ़ाने व लूट पाट के लिये गठबंधन किये हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबो के विकास के लिये पीएम आवास, उज्जवला योजना, आयुश्मान, स्वच्छता मिशन, किसान सम्मान निधि आदि कार्य ईमानदारी से किया हैं। उन्होने अगड़ा, पिछड़ा व सभी धर्म व जाति के लोगो के लिये बिना भेदभाव किये विकास के कार्य किये हैं। साध्वी ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर आरोप लगाते हुये कहा कि जो खुद महिला होकर अपना इज्जत नहीं समझती वह किसी आम महिला का इज्जत कैसे करेगी। कांग्रेस पर प्रहार करते हुये कहा कि राजस्थान में दलित की बेटी के उपर हुये अत्याचार पर राहुल व प्रियंका दोनो चुप हैं। बंगाल की सीएम ममता पर आरोप लगाते हुये कहा कि वे भाजपा के कार्यकर्ताओ पर हमला कर गुंडागर्दी कर सरकार चला रही हैं। उन्होने भाजपा के संकल्प पत्र में किसाानो को पेंशन, देश की सुरक्षा, किसानो को पांच सात तक बिना ब्याज का कर्ज आदि कई योजनाओ के बारे में बताया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जाति, मजहब, व धर्म से उपर उठकर केन्द्र व प्रदेश की सरकार विकास के कार्य कर रही हैं। उन्होने सम्मेलन में सासंद रवीन्दर कुशवाहा ने 101 किलो की माला, व स्मृति चिन्ह देकर अतिथियो को सम्मानित किया।
जनसभा में राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व विधायक भगवान पाठक, भाजपा नेत्री केतकी सिंह,,कनक पाण्डेय, बृजभान चौहान, मंटन वर्मा, गोपाज जी, प्रतुल ओझा, आईडी मिश्रा, कौशल सिंह, रामजी सिंह,अशोक सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, आदि थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal