Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, 01 फरार 05 नग मोटरसाइकिले बरामद कीमत लगभग ₹ ढाई लाख रुपये लिप्त अन्य सदस्यो की तलाश जारी।।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के दिशा – निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर के सतत निगरानी में बैढन कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी को वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली ।

आज दिनांक 11/05/2019 को दोपहर थाना बैढन में जिला पुलिस अधीक्षक – दीपक कुमार शुक्ला ने पत्रकारो के समक्ष वाहन चोरी का खुलासा किया और बताया कि जो पिछले कई महीनों से मोटरसाइकिल चोरी कर रहे थे जिनसे चोरी की 05 मोटरसाइकिले विभिन्न कंपनियों की अलग – अलग समय में अलग-अलग जगहों से चुरायी गयी थी जो वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्य के साथ मोटर साइकिल वाहन बरामद किया ।

कल दिनांक 10/05/2019 को शाम को कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से चोरी की मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर बिना नंबर का मिला पूछने पर अपना नाम अंकित साकेत पिता- ओमप्रकाश साकेत ग्राम- ओडगड़ी थाना -बरगवां ने बताया और जिससे थाना लाना पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को दिनांक 24/04/2019 को रात्रि में नौगढ़ से अपने साथी- छोटे साकेत और सुरेश साहू पिता – रामरक्षा साहू निवासी- बाघाडीह थाना- बरगवां के साथ मिलकर चोरी करना बताया उक्त सूचना के बाद पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ करने पर उसने यह भी बताया कि कुछ गाड़ियां ग्राम- बाघाडीह में सुरेश साहू के घर और कुछ गाड़ियां चोरी की छोटे साकेत अपने घर पर छिपाकर रखा है ।

उक्त सूचना कोतवाली प्रभारी बैढन द्वारा तत्काल बैढन थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक- भीपेंद्र पाठक, प्र.आर. संतोष सिंह, आर- सूरज धाकड़, महेश पटेल, दिलीप धाकड़, संजय परिहार जीतेंद्र सेंगर, प्रवीण सिंह, म. आरक्षक- शकुंतला यादव को रवाना किया गया जो सुरेश साहू बाघाडीह के कब्जे से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जो दिनांक 29/03/2019 को नौगढ़ से प्रार्थी वीरेंद्र शाह की चोरी गयी थी मिली, साथ ही सुरेश साहू को गिरफ्तार किया गया और इसके बाद ओड़गड़ी में दबिश देने पर आरोपी – छोटे साकेत पुलिस को देखकर मकान की दीवाल से कूदकर जंगल में भाग गया और घर मे तलाशी लेने पर अप. क्र. 2/19 कि फरियादी एक्टिवा जो दिनांक 07/12/2018 को बिलौंजी से चोरी की गयी थी मिली, साथ ही दो अन्य मोटरसाइकिल मिली है जो आरोपियों ने चोरी का होना बताया है ।

*फरार उक्त आरोपी छोटे साकेत थाना बरगवां का जिला बदर शातिर अपराधी है जिसकी तलाश लगातार थाना बैढन एवं बरगवां पुलिस द्वारा की जा रही है और अभी तक आरोपियों के कब्जे से 05 मोटरसाइकिल में से 3 पर पूर्व में ही थाना बैढन क्रमशः अप. क्र. 2/19, 233/19 एवं 327/19 धारा 379 दर्ज है शेष दो वाहनों इंजन – चैसिस नंबर में पंच होने से शिनाख्ती व वाहन स्वामी की तलाश अन्य तरीके से की जा रही है ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...