Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सड़क दुर्घटनाओ में मौतों में कमी लाने हेतु अनोखी प्रयासरत रेडक्रॉस द्वारा “प्रथम चिकित्सा प्रशिक्षण” का पहला सत्र तीन दिवसीय हुआ सम्पन्न।।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला सिंगरौली को मान्यता मिलते ही रेडक्रॉस द्वारा आयोजित पहला सत्र में 03 दिवसीय दिनांक 09 मई से 11 मई 2019 को शाम समय – 04 :00 बजे से शाम 06:00 बजे तक “प्रथम चिकित्सा प्रशिक्षण” कार्यशाला का आयोजन जिला अस्पताल के सामने

सामुदायिक भवन बैढन में प्रारम्भ की गयी थी जो आज तीसरे दिन की प्रशिक्षण डॉ. पंकज मिश्रा द्वारा दी गयी जिसमें तीसरे दिन कुल 30 प्रशिक्षुओ ने प्रथम चिकित्सा के बारे में बारीकियां समझायी और रखे हुये वस्तुओ को आधार मानकर प्रशिक्षुओं द्वारा बारी – बारी से प्रयोग किया ताकि दैनिक जीवन मे उपयोग का महत्व समझा जाये और सिंगरौली जिले में इस तरह का प्रशिक्षण पहल पहली बार हुयी है जिससे सिंगरौली वासी सीधा लाभ उठा सकते है और जनहित में कार्य कर सकते है और दूसरे दिन स्ट्रेचर, सीपीआर ड्रेसिंग और आपदा प्रबंधन में कैसे उबरना है इसके बारे में बताया गया ।

उक्त प्रशिक्षण में रेडक्रॉस सचिव – डॉ.डी.के.मिश्रा, रेडक्रॉस ब्लड बैंक डायरेक्टर- डॉ. आर.डी. द्विवेदी, डॉ.सुशील सिंह, डॉ. कुसमेश सिंह, डॉ. सन्दीप सिंह, डॉ. सरिता सोनी, कॉर्डिनेटर – जेपी दुबे, मिथिलेश मिश्रा, टीम युवा से आशीष शुक्ला, राजीव तिवारी, जमुना सोनी, शिवम मिश्रा, अतुल दुबे, लवकुश दुबे, अर्चना पाण्डेय, आरती तिवारी व ओपन शेल्टर होम के स्टाफ, मिश्रा पॉली क्लिनिक एंड नर्सिंग होम से निसार अली, सुनीता कुमारी, सुनीता शाह, कन्या शाह, उमाकली, दीप्ति शाह सहित प्रशिक्षु मौजूद रहे ।

*नियमित चलेगा “प्रथम चिकित्सा प्रशिक्षण” केंद्र*

*रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव- डॉ. डी.के. मिश्रा ने कहा कि रेडक्रॉस को “प्रथम चिकित्सा प्रशिक्षण” की मान्यता मिलते ही पहले सत्र का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ और इसी तर्ज पर चूंकि सिंगरौली एक इंडस्ट्रियल एरिया है और प्रशिक्षण केन्द्र बहुतायत में आवश्यक है इसलिये हम इसे नियमित रूप से सत्र आयोजित किया जायेगा और जिससे लोगो को आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा प्रशिक्षण के माध्यम से तात्कालिक व्यवस्था देकर जीवन बचाने में अग्रसर आये ।*
www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...