Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्‍स बताते हुए कहा कि इसने देश की अर्थव्यव्स्था बिगाड़ दी

ग्वालियर -कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि केंद्र सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी।किसानों से किए गए वादे भी पूरे नहीं हुए।
यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह बात कही। राहुल के संबोधन से पहले मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने लोगों को संबोधित किया। राहुल ने अजान के चलते एक मिनट के अपना संबोधन रोका और लोगों को भी शांत रहने के लिए कहा।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी कहते थे देश कांग्रेस मुक्‍त होगा लेकिन क्‍या हुआ। उन्‍होंने कहा था कि15 लाख रुपए बैंक में डालूंगा। रोजगार दूंगा। किसानों का कर्जा माफ़ करूंगा। अब ये सब बातें मोदी जी नहीं करते।
ग्‍वालियर पहुंचने पर राहुल का मुख्‍यमंत्री समेत कांग्रेस नेताओं ने स्‍वागत किया। अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए आप आए हैं। सिंधिया के समय जो उद्योग लगाए थे वो अब बंद हो रहे हैं।अंचल में बेरोजगारी, कुपोषण बढ़ा है।
राहुल ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि शिवराज सिंह का आरोप है कि किसी का कर्जा माफ नही किया। जबकि सूची में शिवराज के खास चाचा के बेटे रोहित सिंह और निरंजन सिंह का कर्जा माफ हुआ है। जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्‍स बताते हुए उन्‍होंने कहा कि इसने देश की अर्थव्यव्स्था बिगाड़ दी।जैसे ही गरीबों के खाते में न्याय योजना का पैसा पहुंचाएगा। ग्वालियर के व्यापारियों की दुकान पर लोग कंघी, चश्मा, शर्ट लेने पहुंचेंगे। दोबारा उद्योग शुरू हो जाएंगे।
अपने संबोधन में कमलनाथ ने लोगों से कहा कि अशोक जी को आपके लिए राहुल जी ने खुद चुना है। अशोक सिंह न केवल राजनीतिज्ञ हैं। वे समाज सेवक हैं।12 तारीख को आप भविष्य के लिए बटन दबाएंगे।
भाजपा ने हमें ऐसा प्रदेश सौंपा जब किसान आत्म ह्त्या कर रहे थे। महिला अपराध समेत कई चुनौतियां थी।राहुल जी का आदेश था। किसानों को राहत देने का। हमें समय ही कितना मिला। एक घंटे में कर्जा माफ़ किया।
ग्वालियर के नौजवान समझदार हैं। केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया, मेक इन इण्डिया समेत अन्य नारे दिए। ग्वालियर के 20 युवाओं के नाम बताओ जिन्हें रोजगार मिला हो। मुख्यमंत्री ने कहा शिवराज सरकार के भतीजे और भाई जैसे लोगों के कर्ज माफ हुए किसानों के नहीं। पौधारोपण के नाम पर 600 करोड़ का घोटाला किया।
उन्‍होंने लोगों से कहा कि अशोक सिंह को दिल्ली भेजो, यहां नल आदि की परेशानी नहीं होने दूंगा। अब भोपाल ग्वालियर को नहीं, ग्वालियर भोपाल को चलेगा। कमलनाथ वादा करता है
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...